अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज दिनाँक 27/09/2026 को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे की अध्यक्षता में महिला टीम की सदस्य रश्मि सिंह के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में, जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बांदा रोटी बैंक के वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां ने सभी का आभार व्यक्त किया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, वरिष्ठ प्रवक्ता संजय काकोनियां, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला शाखा प्रमुख शहाना खान, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खाईपार जगदीश श्रीवास, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान,सदस्य रश्मि सिंह, सचिन साहू,सुरक्षा गार्ड आदि।