*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर किशोर की तबीयत का लिया हाल,

Blog

     विजय द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार

     सनत कुमार बुधौलिया

जनपद के चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के अचानक अस्वस्थ होने की सूचना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज, पहुंचकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने उपचाराधीन किशोर की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकोंपत्रकार से चल रहे उपचार के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
चिकित्सकों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि किशोर की तबीयत अब पूर्णतः स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। जिलाधिकारी ने परिजनों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव सहयोग और सहायता के लिए तत्पर है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, पीडिया वार्ड सहित अन्य विभागों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, दवा वितरण और मरीजों की देखभाल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *