मानवता सबसे बड़ा धर्म यातायात पुलिस ने 05 जिंदगियों को बचा कर की असली समाज सेवा

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

आज बांदा पुलिस के यातायात विभाग ने तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कर्तव्य का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो सराहनीय है।

 

प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री महेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ शहर में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान केन नदी पुल पर एक महिला अपने चार मासूम बच्चों के साथ नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर रही थी।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी यातायात ने अपने हमराह, चालक एवं मौके पर मौजूद आरक्षी पवन कुशवाहा के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बचाया, उन्हें धैर्यपूर्वक समझाया तथा उच्चाधिकारियों को सूचना देकर महिला एवं बच्चों को सुरक्षित रूप से कोतवाली नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी यातायात कृष्ण प्रताप, आरक्षी यातायात सरवर आलम, आरक्षी यातायात आशुतोष राजपूत एवं आरक्षी पवन कुशवाहा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पाँच अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित बचाया।

 

ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को हृदय से सलाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *