प्रांत संघ चालक भवानी भीम ने फीता काटकर शिशु वाटिका का किया उद्घाटन

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिशु शिक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान 121 शिशुओं का पाटी पूजन कार्यक्रम हवन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत संचालन आचार्य अखिलेश दुबे ने किया। पाटी पूजन के अवसर पर शिशुओं को पहली बार पाटी/स्लेट पर ओम का अक्षर लिखना सिखाया गया, जो उनके शैक्षिक जीवन की शुभ शुरुआत का प्रतीक रहा। इसके बाद सभी बच्चों को स्लेट, चाक, कॉपी एवं पेंसिल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संघ चालक भवानी भीम ने फीता काटकर शिशु वाटिका का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति का भाव छात्रों में विकसित किया जाता है। ऐसे विद्यालयों से निकले विद्यार्थी आगे चलकर देश के आदर्श नागरिक एवं राष्ट्रसेवक बनते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी, जिला प्रचारक शिवम जी, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, नगर प्रचारक कार्तिक जी, भुवनेश त्रिपाठी, नगर संघचालक लालजी सिंह गुर्जर, विद्यालय प्रबंधक शरद शर्मा, अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सह-प्रबंधक योगेंद्र निरंजन, लक्ष्मणदास बाबानी, डॉ. ब्रह्मानंद खरे, भारत विकास परिषद के राजेश निगौतिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने हवन वेदी पर बैठकर पूर्णाहुति दी और शिशुओं का मनोबल बढ़ाया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेयी ने कराया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद श्याम गुप्त ने किया। इस अवसर पर कामता प्रसाद त्रिपाठी, अशोक कुमार द्विवेदी, आशीष मिश्रा, शोभित गौतम, विनीता नायक, रिंपी बत्रा, नरेंद्र कुमारी, रविंद्र सिंह राजपूत, इनाम सिंह, सीताराम शुक्ला, अमित पाठक सहित विद्यालय परिवार के सभी आचार्यों समेत करीब तीन सैकड़ा से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *