*कुठौंदा बुजुर्ग में मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग*

 

*कुठौंदा बुजुर्ग में मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग*
जालौन। विकास खंड जालौन की ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास आवंटन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने के बाद योजना के लिए चयनित बताए जा रहे बाबूराम कुशवाहा को अब तक आवास का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग निवासी बाबूराम कुशवाहा का कच्चा मकान बारिश के दौरान गिर गया था। इसके बाद समाजसेवी गजेन्द्र सिंह सेंगर ने जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पात्र परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की थी।
शिकायत के निस्तारण में दी गई प्रशासनिक आख्या के अनुसार बाबूराम कुशवाहा का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत चयनित किया गया है। समाज सेवी गजेन्द्र का आरोप है कि गांव में इसी वर्ग से संबंधित रामू कुशवाहा का भी कच्चा मकान बारिश में गिरा था और उन्हें योजना का लाभ मिलने के बाद आवास का निर्माण हो चुका है।
समाजसेवी गजेन्द्र सिंह सेंगर समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की माँग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *