मन्दसौर पुलिस द्वारा बिना नंबर की स्कारपियो कार मे स्कीम बनाकर छुपाई गई बडी मात्रा मे नगदी राशी

 

 मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 03 व्यक्तियो के कब्जे से कुल 01 करोड 29 लाख रुपये की राशि जप्त की गई ।

कार्य का विवरण दिनांक 14.10.2026 को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई ग्राम बरखेडा उदा के सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर उत्तरप्रदैश के दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की महिन्द्रा स्कारपियो एन कार से आए हुए है जो कार सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर के पीछे बाडे मे खडी है व तीनो व्यक्ति ने अवेध मादक पदार्थ की तस्करी कर बहुत अधिक मात्रा मे अवेध कमाई के नगदी रुपये बिना नंबर की काले रंग की महिन्द्रा स्कारपियो एन कार मे स्कीम बनाकर छुपाकर रखे है । तीनो व्यक्ति उक्त कार से कही बाहर जाने वाले है । सुचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा विशेष टीम गठित करते हुए तत्काल कार्यवाही की गई जो भवानीशंकर मीणा के निवास स्थान ग्राम बरखेडा उदा मे दबिश दी गई जहा काले रंग की स्कारपियो एन कार भवानीशंकर मीणा के घर पीछे बाडे मे खडी दिखाई दी व 03 व्यक्ति भी मोके पर उपस्थित मिले जिनसे नाम पता पुछते अपना नाम 01 भवानी शंकर पिता प्रभुलाल जी मीणा जाती मीणा उम्र 49 वर्ष निवासी बरखेड़ा उदा थाना शामगढ़ 02 मोहम्मद इस्लाम पिता मोहम्मद वसीम जाति पठान उम्र 47 वर्ष निवासी प्रतापपुर जीवनसहाय थाना नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश 03 सूर्य प्रकाश पिता कृष्ण सरूप गंगवाड जाती कुर्मी उम्र 59 वर्ष निवासी सेंट्रल इस्टेट कॉलोनी थाना इज्जत जिला बरेली उत्तर प्रदेश का होना बताया गया जो तीनो व्यक्तियो से पुछताछ करते कोई स्पष्ट जवाब नही दिया जो संदिग्ध प्रतीत होने पर तीनो व्यक्तियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर भवानीशंकर मीणा के घर , बाडे व आसपास खेत पर ,सर्चिंग कर तलाशी ली गई । बाद तीनो व्यक्तियो को अभिरक्षा मे लेकर मय बिना नंबर की काले रंग की महिन्द्रा स्कारपियो एन कार को लेकर थाना शामगढ पर लाकर कार मेकेनिक तलब कर विधिवत कार की तलाशी ली गई कार मेकेनिक द्वारा कार की बाँडी को खोल कर देखते गुप्त स्थानो से बडी मात्रा मे अवेध नगदी मिली जिसे विधिवत जप्त किया जो कुल राशि 01 करोड़ 29 लाख रुपये की होना पायी गयी । जप्त की गयी राशि के स्त्रोतो के संबध पुछताछ की जा रही है जो आयकर विभाग को सुचित कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।

व्यक्ति जिनसे नगदी राशि जप्त की गई

01 भवानी शंकर पिता प्रभुलाल जी मीणा जाती मीणा उम्र 49 वर्ष निवासी बरखेड़ा उदा थाना शामगढ़,

02 मोहम्मद इस्लाम पिता मोहम्मद वसीम जाति पठान उम्र 47 वर्ष निवासी प्रतापपुर जीवनसहाय थाना इज्जत नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश,

03 सूर्य प्रकाश पिता कृष्ण सरूप गंगवाड जाती कुर्मी उम्र 59 वर्ष निवासी सेंट्रल इस्टेट कॉलोनी थाना इज्जत नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश।

जप्त मश्रुका नगदी राशि 01 करोड 29 लाख (12900000 )रुपए व बिना नंबर की काले रंग की महिन्द्र स्कारपियो एन कार कीमती 20 लाख रुपये। सराहनीय कार्यवाही में एसडीओपी सीतामउ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे , थाना प्रभारी सुवासरा बी डी वीरा , थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनयं बुंदेला , थाना प्रभारी शामगढ उनि कपिल सोराष्ट्रीय , उनि शेलेन्द्र सिँह कनेश , उनि ओ पी राठोर , उनि मनोज महाजन तथा शामगढ , सुवासरा व भानपुरा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *