ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के विभिन्न विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वंदे मातरम् के इतिहास और इसके महत्व से भी परिचित कराया गया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, एमएल कांवेंट तथा महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रामेंद्र गुप्ता एवं महेंद्र पाटकार उपस्थित रहे।
आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, एमएल कांवेंट में माधव कुमार व्यास एवं गौरव गुप्ता तथा महाराणा प्रताप एकेडमी में कृष्ण कुमार द्विवेदी एवं मंगल सिंह चौहान की उपस्थिति में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील सोनकिया ने किया।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, प्रधानाचार्य गुरुप्रकाश, कुंवर सिंह यादव, भूपेंद्र निरंजन, संजय सिंह सेंगर, राज नारायण, योगेंद्र, मोहन, रूपेश साहू, अनुराग, संतोष, वर्षा, मोनिका, राजन, श्यामजी दिघर्रा आदि उपस्थित रहे।