जर्जर स्कूल भवन में 2023 से पढा़ई ठप्प , नए स्कूल भवन निर्माण की-  उठी मांग

शिव शर्मा की रिपोर्ट

जगदलपुर– बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मारडूम चैतुपारा में वर्ष 2023 से स्कूल भवन जर्जर एवं बंद पड़े होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा की टीम ने शनिवार काे मौके पर पहुंचकर स्कूल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि स्कूल भवन की स्थिति बेहद जर्जर है और वर्तमान में बच्चों को ग्रामीणों के लिए बनाए गए सामुदायिक भवन में पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर स्कूल भवन कभी भी गिर सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण ठीक स्थिति में है, लेकिन मुख्य स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर पड़ा हुआ है। ऐसे में केवल परिसर की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर स्कूल भवन का निर्माण आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर स्कूल भवन का तत्काल निरीक्षण कर नए स्कूल भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के बच्चों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के बस्तर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संतु कश्यप, चित्रकोट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष पाकलू कश्यप, सचिव हरिराम कश्यप सहित स्थानीय ग्रामीण संपत मंडावी, रामा पोडियामी, मोहन सुधर, तुलसी सोनधर, मांडवी दिनेश मंडावी, माडा मंडावी, शंकर मंडावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *