राजेश मारू, बीरेंद्र बहादुर सिंह और कमलेश सिमनकर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि*

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव । बर्फानी सेवाश्रम समिति के अध्यक्ष और बहुआयामी व्यक्तित्व राजेश मारू, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक बीरेंद्र बहादुर सिंह एवं पत्रकार कमलेश सिमनकर को द लुसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया है ।
नई दिल्ली के द महफ़िल ग्रैंड ने आज (04 अक्तूबर 2026) आयोजित मानद उपाधि वितरण समारोह में विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि संस्था एशिया बुक आफ रिकॉर्ड फाउंडेशन ने राजेश मारू को दीर्घकालीन समाजसेवा, बीरेंद्र बहादुर सिंह को पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा तथा कमलेश सिमनकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया । राजनांदगांव के तीन लोगो को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर उनके मित्रों और शुभचितको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
ज्ञातव्य है कि श्री राजेश मारू मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ राजनांदगांव एवं बैगा ग्रुप के भी अध्यक्ष हैं । उन्होंने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म, सैकड़ों ऑडियो – वीडियो कैसेट और मितान महोत्सव जैसे यादगार लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर छत्तीसगढ़ी लोककला एवं संस्कृति के संरक्षक की भूमिका निभाई है । मितान के माध्यम से वे कलाकारों के परम हितैषी बनकर उभरे हैं । उनको मानद उपाधि मिलना सही अर्थों में कलाकारों का भी सम्मान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *