सनत कुमार बुधौलिया
‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा’ के अंतर्गत जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, विधायक कालपी के प्रतिनिधि आशू चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभागीय अधिकारियों से योजनाओं, उनकी पात्रता और लाभ की जानकारी ली। सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जनपद में कराए गए विकास कार्यों एवं जनहित में संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया, जबकि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनकी जानकारी पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और वह उसका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से इन योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं की पात्रता और प्रक्रिया को सरल भाषा में लोगों को समझाएं, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी समीर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की जानकारी आमजन को सरल, स्पष्ट और सहज भाषा में उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय स्टॉल केवल जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि लोगों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जाए।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित यह प्रदर्शनी आमजन के लिए सरकार की योजनाओं और जनपद में संचालित विकास कार्यों को एक ही स्थान पर जानने का उपयोगी माध्यम बनी।
आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर*