मुरलीमनोहर तालाब पहुंचे एसडीएम रिंकू सिंह राही, ओपन जिम व जर्जर बिजली के खंभों, बच्चो के झूले समेत तमाम खामियों पर जताई नाराजगी*

Blog

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर के ऐतिहासिक मुरलीमनोहर तालाब का शुक्रवार की शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर, वहां स्थापित ओपन जिम, जर्जर बिजली के खंभों, बच्चों के झूलों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर खामियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय जेई पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम स्वयं नंगे पैर चलकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और जेई को मौके पर साथ लेकर कमियों को दिखाया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ओपन जिम एवं तालाब परिसर में पाई गई सभी खामियों को 27 जून तक हर हाल में दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा तालाब में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम द्वारा किए गए निरीक्षण और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की।
बताते चले कि शुक्रवार को सुबह सुबह वह पहले पक्के तालाब मे टहलने के लिये गये थे इसके बाद देर शाम उन्होने तालाब पर अपने दलबल के साथ पहुचे और जनता से संवाद कर संबधितो को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *