ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति रिंकू सिंह राही (आईएएस) के निर्देशानुसार मंडी सचिव अंकित गुप्ता एवं मंडी स्टॉफ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बिना वैध अभिलेखों के परिवहन की जा रही दो मूंग की गाड़ियों एवं एक प्याज की गाड़ी पर कुल 2,53,770 रुपये का शमन शुल्क (मंडी शुल्क एवं विकास सेस सहित) वसूल किया गया।
मंडी प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से व्यापारियों एवं किसानों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अधिकारियों ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाती रहेगी।
