नईआबादी मंदसौर पुलिस ने तस्करो को किया गिरफ्तार आरोपीयों के कब्जे से 65 किलोग्राम डोडाचूरा किया जप्त

Blog

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दोरान कार्यवाही के निर्देशन में थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में तस्करों से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पकडने में सफलता मिली।
दिनांक 10.07.2026 की रात्रि को थाना नईआबादी टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए। 01. हरप्रीत सिंह पिता जरनेल सिंह उम्र 22 वर्ष नि. नथाणा जिला भटिण्डा पंजाब, 02. जगदीश सिंह पिता टल्ला सिंह मजबी सिख उम्र 47 वर्ष नि. चोटिया जिला भटिंडा पंजाब, 03. साधु सिंह पिता जग्गा सिंह मजबी सिख उम्र 55 वर्ष नि. मसिता, जिला सिरसा, हरियाणा, 04. कुलवीन्दर सिंह पिता चढत सिंह मजबी सिख उम्र 34 वर्ष नि. दिनगढ जिला हनुमानगढ, राजस्थान को घेराबंदी कर पकडा जिनके कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए विमल पान मसाला के 4 बैग से कुल 65 किलोग्राम डोडाचुरा एवं एक मोबाईल को जप्त कर आरोपीगणो विरुध्द अपराध क्रमांक 128/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणो को अवैध मादक पदार्थ प्रदाय करने वाले आरोपी केसरसिंह पिता सज्जनसिंह सौंधिया राजपुत निवासी ग्राम मुंदडी को गिरफ्तार किया गया।जप्त सामग्री विमल पान मसाला के 4 बैग जिनमें कुल 65 किलोग्राम डोडाचुरा भरा हुआ किमती 95000/- व सेमसंग मोबाईल M-15 किमती 10000/- रुपये। गिरफ्तार आरोपी के नाम हरप्रीत सिंह पिता जरनेल सिंह उम्र 22 वर्ष नि. नथाणा जिला भटिण्डा पंजाब, जगदीश सिंह पिता टल्ला सिंह मजबी सिख उम्र 47 वर्ष नि. चोटिया जिला भटिंडा पंजाब, साधु सिंह पिता जग्गा सिंह मजबी सिख उम्र 55 वर्ष नि. मसिता, जिला सिरसा, हरियाणा, कुलवीन्दर सिंह पिता चढत सिंह मजबी सिख उम्र 34 वर्ष नि. दिनगढ जिला हनुमानगढ, राजस्थान, केसरसिंह पिता सज्जनसिंह सोंधिया राजपुत उम्र 34 साल निवासी ग्राम मुंदडी थाना वाय.डी. नगर।
कार्यवाही में थाना नई आबादी टीम का का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *