आईएमए उरई की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. मनोज दिवोलिया अध्यक्ष और डॉ. संजीव प्रभाकर बने उपाध्यक्षशहर

अनिल प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उरई की संशोधित संविधान व्यवस्था के अनुसार नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। शनिवार, 11 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. मनोज दिवोलिया को अध्यक्ष तथा डॉ. संजीव प्रभाकर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में डॉ. रुचि गुप्ता को सचिव, डॉ. रुपाली सचान को संयुक्त सचिव और डॉ. अरविंद श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष के रूप में डॉ. आर.एस. पांडेय, डॉ. पी.सी. पुरोहित तथा तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों में इन्हें मिली जगह

डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. रेनू चंद्रा, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. अंजना गुप्ता और डॉ. आभा भारती को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

आईएमए उरई के निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार द्वारा जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि जिलाधिकारी जालौन, पुलिस अधीक्षक जालौन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौन और रजिस्ट्रार सोसायटी एवं चिट्स झांसी को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *