बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 सीजन-1 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चार राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा*

    अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। जनपद बांदा में क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 सीजन-1 के ट्रायल में आज कुल 220 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस ट्रायल में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग एवं क्षेत्ररक्षण कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों की भागीदारी ने प्रतियोगिता को और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया।

इस क्रिकेट ट्रायल में चंद्रमौली भारद्वाज,सुनील सक्सेना, अबरार फ़ारूक़ी ,राजोल मिश्रा,भुवनेंद रावत,नरेन्द्र सिंह,कमल यादव ,जीतू यादव, संदीप तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राम मिलन गुप्ता, मोहम्मद अहमद,शिवम सिंह, रवि यादव ,कौशिक यादव ,डा शरीफ ,अजय यादव, धनंजय करवरिया, मनोज मिश्रा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में मोहम्मद सैफ (रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी) एवं सलमान हाशमी (NIS क्रिकेट कोच) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की तकनीक, खेल कौशल, फिटनेस एवं प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन सलमान हाशमी, विप्रांश यादव एवं शुभम सिंह गहलोत द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य बुंदेलखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि युवा खिलाड़ी भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

आयोजकों ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं उनके खेल कौशल को निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं।

ट्रायल में 220 खिलाड़ियों की सहभागिता को देखते हुए आयोजक मंडल ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 सीजन-1 बुंदेलखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को एक नई पहचान देने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *