परिवहन निगम के चालको, परिचालकों व कर्मचारियो को सडक सुरक्षा नियमों के बारे में किया गया जागरूक

Blog

 

अमित सक्सेना की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या 3033/तीस-3-2025 दिनांक 31.12.2025 द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 14.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चौदहवें दिवस श्री उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्री सौरभ कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री श्याम लाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बाँदा, श्री संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम व श्री मुकेश बाबू गुप्ता सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम द्वारा परिवहन निगम के चालको, परिचालकों व कर्मचारियो को सडक सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।

उक्त के अतिरिक्त श्री वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री। मालकर अधिकारी, बाँदा के साथ द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 318 बिना हेलमेट, 18 बिना सीटबेल्ट, 10 रांग साइड, 16 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं अन्य अभियोगों में 52 चालान किये गये साथ ही मार्ग प्रयोक्ताओं को पम्पलेट वितरित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *