*राजस्व, पुलिस, नगर निकाय व विकास से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से सुनी जिलाअधिकारी ने

Blog

 

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

 

उरई।   जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, विद्युत, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड एवं भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही कई प्रकरणों में कई शिकायतों का निस्तारण कर शेष हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि दिलाने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति/शिकायत की समस्या का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *