मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस व विश्व पर्यावरण दिवस पर गौसेवा तथा किया पौधारोपण*

Blog

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद जालौन की अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना, नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, सभासद ललित शुक्ला, मलखान, रवि कुशवाहा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर की गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़, चना एवं हरी घास खिलाकर उनका जन्मदिवस सेवा भाव के साथ मनाया।

इसके उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुरली मनोहर स्थित पक्के तालाब परिसर में सभी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को इन कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *