ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी किशोरीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सुरेशचंद्र आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया। शुक्रवार सुबह भी वह घर में झगड़ा कर रहा था। विरोध करने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा मारपीट करने पर उतारू हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
