मुहर्रम जुलूस को लेकर छड़ कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर दिया जोर*

Blog

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले छड़ के जुलूस को लेकर नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में छड़ कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस के रूट, समय निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी लोगों से आपसी सौहार्द और अनुशासन बनाए रखते हुए परंपरागत तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई।

मोहल्ला चिमनदुबे स्थित जाकिर सिद्दीकी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता असलम सिद्दीकी ने की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। ऐसे में जुलूस के दौरान सभी लोगों को संयम और अनुशासन का पालन करते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चाहिए।

छड़ कमेटी के अध्यक्ष जाकिर सिद्दीकी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। जुलूस के मार्ग एवं समय को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर अशफाक राईन, नौशाद अंसारी, मोहम्मद सिद्दीक, फतेह शाह, वसीम, आसिफ रिफाकती, सलमान राईन, शाहरूख सिद्दीकी, नईम मंसूरी, गुड्डू अंसारी, बाबू नेता, तौफीक खान, आसिफ खान, लला मिस्त्री, बाबा हबीब मंसूरी, छुट्टन निजामी, इमरान खान, बसीर मंसूरी, नौशे खान, जहूर मंसूरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *