*विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचसी जालौन से उठा हरियाली का संदेश, चिकित्सकों ने किया पौधारोपण*

Blog

 ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालातों के बीच पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पौधारोपण अभियान में डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. योगेश आर्य, राजीव दुबे, डॉ. रंजीत, डॉ. प्रियांशु एवं डॉ. प्रियम यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट पी.एन. शर्मा, अवधेश राजपूत, अरविंद राठौर, हाशिम, राहुल, एल.टी. राज नारायण वर्मा, लोकेंद्र पाल एवं जितेंद्र राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम हरित विकास, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *