मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, गौसेवा व रुद्राभिषेक कर की दीर्घायु की कामना*

Blog

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी जालौन द्वारा नगर स्थित श्री गोवर्धन गौशाला, मोहल्ला मुरली मनोहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गौ माता को गुड़ खिलाकर, मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर तिलक लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया तथा भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गोवर्धन गौशाला में गौ पूजन एवं गौसेवा से हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ माता को गुड़ खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा पर तिलक लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना भी की।

बाद में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महंत जी के मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव के शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, बलराम सोनी, मनोज गुप्ता, नगर संयोजक रामजी ताम्रकार, नगर अध्यक्ष अनूप दीक्षित, दिनेश कुशवाहा, गौरक्षक सुलखान यादव, पंडित आचार्य मनोज बाजपेई, शिवम ताम्रकार, विपिन महाराज सुरजपुरा, मुनि महाराज, दीपेंद्र राठौर, राजा ताम्रकार, मुन्ना शिवहरे, जयंत सक्सेना, अभिनव सिंह, कार्तिक, सत्यम सक्सेना, प्रथम गुप्ता, रूपेश साहू, अखिलेश सोनी (पत्रकार) एवं सुनील सहित बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *