स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भर्रेगांव की विभिन्न समस्याओं को कराया अवगत

Blog

 

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव।      जनपद पंचायत सदस्य मेघराज चंद्राकर, उप सरपंच लक्की चंद्राकर ग्राम भर्रेगांव निवासी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव राजू राम साहू,दीपक साहू संकुल समन्वयक भर्रेगांव को जिला शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र प्रेषित कर मांग करते हुए बताया कि विद्यालय में अतिरिक्त भवन क्लास रूम की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय भर्रेगांव में कक्षा दो पाली में लगती है वर्तमान में अंग्रेजी माध्यम की कक्षा प्रात: 7.20 से प्रातः 11:50 तक संचालित होती है। एवं हिंदी माध्यम की कक्षा 12 बजे से 5 बजे तक संचालित दो पाली में विद्यालय संचालित होने के कारण बच्चों एवं शिक्षकों को कक्षा में अध्यापन हेतु कम समय मिलता है। इसलिए विद्यालय में नई बिल्डिंग के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करें ताकि विद्यालय के छात्र छात्राओं के भविष्य को और बेहतर बनाया जा सके. साथी स्कूल में शिक्षक की एवं कर्मचारियों की आवश्यकता और पाठ्य पुस्तक की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *