अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा बांदा सदर के अन्तर्गत बांदा नगर स्थित मंडपम मैरिज हॉल में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुवात वन्दे मातरम् से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य श्री अविनाश सिंह चैहान जी ne कहा कि बूथ अध्यक्ष केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि वर्षभर जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, नए मतदाताओं से संवाद स्थापित करने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मा0 विधायक बांदा सदर श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि है और बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत जी ने की गयी।
सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के 341 बूथ अध्यक्ष, 54 शक्ति केंद्र संयोजक, समस्त मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु जी, जिला महामंत्री श्रीमती ममता मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री पंकज रैकवार जी, जिला मंत्री श्री दुर्गा चैरसिया जी, जिला मंत्री श्री संतोष नायक जी, जिला मंत्री श्रीमती रूपा चैहान जी, मंडल प्रभारी बिसंडा श्री पुष्कर द्विवेदी जी, महुआ मंडल प्रभारी श्री लखन लाल राजपूत जी, नगर उत्तरी मंडल प्रभारी श्री रणजीत सिंह जी, नगर दक्षिणी मंडल प्रभारी श्री अभिषेक गुप्ता जी, तथा चारों मंडलों के अध्यक्ष क्रमशः श्री रज्जन गुप्ता जी (नगर दक्षिणी), श्री प्रेम स्वरूप द्विवेदी जी (महुआ), श्री विनय कुशवाहा जी (बिसंडा) एवं श्री संतोष राजपूत जी (नगर उत्तरी) उपस्थित रहे।
