सिकंदरपुर गाँव में14 वर्षीय बालक की मौत पर हंगामा काट रहे परिजनों  व आक्रोशित लोगों को सीओ परमेश्वर प्रसाद ने समझाया

Blog

 कृष्णकुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

नदीगांव-     नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया और विरोध में सिकंदरपुर-नदीगांव मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। सीओ ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा सभाला और हंगामा काट रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
मृतक प्रशांत दोहरे के पिता सुंदर सिंह सहित परिवार के अन्य महिला-पुरुष सदस्यों ने मौके पर पहुंचे सीओ परमेश्वर प्रसाद को बताया कि परिवार के ही कुछ लोग उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। उनका आरोप है कि जमीन विवाद के चलते ही बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। हंगामे के दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। इसके बाद मृतक के पिता ने परिवार के एक लोग के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गंगाराम के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह परिजन खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। करीब 10 बजे प्रशांत नहाने की बात कहकर घर आया था। कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो उसे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *