भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, बाँदा शाखा के चुनाव सम्पन्न, पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा, ।     भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जनपद शाखा बाँदा के चुनाव आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। यह चुनाव प्रदेश शाखा से प्राप्त निर्देशों एवं जिलाधिकारी/अध्यक्ष की अनुमति के क्रम में आयोजित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया प्रदेश रेडक्रास् सोसाइटी द्वारा नामित पर्यवेक्षक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (सर्भापति, जिला रेडक्रॉस शाखा फतेहपुर) तथा चुनाव अधिकारी डॉ. विजय शंकर केसरवानी (उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी) की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिससे संगठन की एकजुटता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
*नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—*
सभापति: श्री संजय गुप्ता
उपसभापति: श्री मयंक श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष: श्री राम बहोरी
सचिव: श्री अमित सेठ
इसके अतिरिक्त, *राज्य शाखा की प्रबन्ध समिति हेतु* श्री सुनील कुमार सक्सेना को नामित किया गया है।
*कार्यकारिणी सदस्यों में शामिल हैं—*
श्री तरूण कुमार खरे, श्री किशोर वाजपेयी, श्री प्रशांत शर्मा, श्री आदित्य सिंह, श्री पंकज रावत, श्री भुवनेन्द्र रावत एवं श्रीमती रेखा भटनागर।
चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ दी गईं। उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह ने सभी चयनित पदाधिकारीयों से आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी जनपद में रेडक्रॉस की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाएगी तथा समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा देगी।
इस निर्वाचन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बांदा के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *