*ब्लॉक परिसर नदीगांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह  योजना के तहत हुआ  आयोजन

Blog

कृष्ण कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

नदीगांव -ब्लॉक परिसर नदीगांव में मुख्य्मंत्री सामूहिक विवाह आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में लगभग 108 जोड़े अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधे।हिन्दू और मुस्लिम रीति रिवाज़ से विवाह सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह दाऊ, वीडियो गजेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामस्वरूप कुशवाहा,थाना प्रभारी शशि कांत सिंह चौहान,नदीगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह परिहार, परमाल सिंह, पत्रकार नन्दलाल चौरसिया, हेमंत यादव दीपू, सचिन खरे, जोनू सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहें!वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे! कार्यक्रम के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद कुमार ने किया!पुलिस सुरक्षा में थाना प्रभारी शशि कांत सिंह चौहान, एस एस आई राजकुमार चौधरी, दरोगा हीरा लाल राजपूत, ऋषि कटियार, मुकेश दुवेदी, श्याम बिहारी मनोज दीक्षित दीवान,दीवान उदय सिंह यादव, रामकुमार, ब्रह्मजीत सिंह, देवेश तिवारी सहित भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा!सभी वर वधू को प्रमाण पत्र व सामान दिया गया!इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह परिहार ने सभी वर वधू को शुभकामनायें दी!शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ सामूहिक मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *