सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा । लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ की धूम जहां समूचे देश व प्रदेश में देखने को मिल रही है, वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अगुवाई में शुक्रवार को विशाल एकता मार्च निकाल कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। करीब छह किमी लंबी एकता पदयात्रा में जहां भाजपा कार्यकर्ता, युवा और स्कूली छात्र-छात्राओं के बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं महिलाओं की भागीदारी ने नारी सशक्तीकरण का अवधारणा को मजबूत किया।
शुक्रवार की सुबह शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क से विशाल एकता मार्च का शुभारंभ पूरे जोश व उत्साह के साथ किया गया। यात्रा को प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, नगर पालिका चेयमैन मालती बासू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले पार्क में स्थापित सरदार पटेल पार्क की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम गाकर कार्यकर्ताओं को जोश से लबरेज किया गया। एकता पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और राष्ट्रगीत की धुन के बीच कार्यकर्ताओं का हुजूम शहर की सड़कों पर निकल पड़ा। यात्रा में शामिल सैकड़ों भाजपाई हाथों में तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र गीत की धुन पर झूमते नजर आए। एक भारत-श्रेष्ठ भारत, भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें जैसे आेजस्वी नारे लगाते हुए एकता यात्रा के पदयात्री शहर के बाबूलाल चौराहा, चौक बाजार, महेश्वरी देवी रोड, रामलीला रोड, स्टेशन रोड से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची, जहां सभी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके प्रति कृतज्ञता अर्पित की। महाराणा प्रताप चौक से चलकर एकता पदयात्रा पं.जेएन डिग्री कालेज पहुंचकर विशाल जनसभा में बदल गई। जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने सरदार पटेल समेत देश के अमर सपूतों की वीरगाथा का बखान किया और देश की आजादी से लेकर विकास तक के सफर में उनके योगदान की चर्चा की। एकता पदयात्रा में मुख्य रूप से पद्मश्री विभूषित उमाशंकर पाण्डेय, भाजपा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, रमेश चन्द्र द्विवेदी, जगराम सिंह चौहान, भाजपा नेता देवांश द्विवेदी, विधाक प्रतिनिधि रजत सेठ, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सन्तोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, लवलेश सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुन्द शुक्ला, डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजभवन उपाध्याय, चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित बासू, पुष्कर द्विवेदी, सुरेश तिवारी सुल्ली महराज समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*जगह-जगह पुष्पवर्षा के बीच हुआ पदयात्रा का स्वागत*
सदर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जब एकता पदयात्रा निकली तो शहरवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने छतों से पुष्पवर्षा की, वहीं कई स्थानों पर जेसीबी मशीन के जरिए भाजपाइयों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई। उधर अतर्रा चुंगी में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, चौक बाजार में पंडित रमेश त्रिपाठी, रामलीला रोड में डा.मनोज कुमार शिवहरे आदि ने पदयात्रियों पर फूल बरसाए और उनका मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत के बीच शहरवासियों ने जगह जगह पंडाल लगाकर भाजपाइयों के लिए पानी व फल का इंतजाम कर रखा था। पदयात्रा में शामिल भाजपाईयों ने करीब छह किमी की दूरी हंसते हंसते तय किया और देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने का जज्बा दिखाया।
