पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा अंतर्राज्यीय तस्कर से 260 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय पिकअप के जप्त किया

Blog

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– म.प्र. शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा पिकअप क्र. RJ-14-GA-4404 मे 13 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 260 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 07.06.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ कार्यवाहक सउनि रशीद

पठान को मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति पीकअप क्रमांक RJ 17 GA 4404 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर बडोद खंडेरिया काचर तरफ से कयामपुर रिस्थल विशन्या होते हुए झालावाड राजस्थान तरफ जाने वाला है। नाकाबन्दी की जावे तो आरोपी को मय अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा जा सकता हैं। तत्काल टीम गठीत कर डिगांव बसई रोड बोलिया फंटा पर नाकाबंदी की गई तभी थोडी देर बाद रुपनी तरफ से एक पिकअप आती दिखी जिसको गठित टीम द्वारा पकडा। पिकअप वाहन चेक करते पिकअप मे 13 प्लास्टिक के कट्टो में अवैध 260 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी कुशाल सिंह पिता मानसिंह सोंधिया उम्र 42 वर्ष निवासी गुराडी का खेडा थाना भवानीमंडी जिला झालावाड (राज.)।

जप्तशुदा माल 260 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 520000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन क्र.RJ 17 GA 4404 किमती 1000000/- रुपये। थाना नाहरगढ टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *