जगदलपुर ट्रैफिक विभाग के अधिकारी संतोष जैन को भावभीनी विदाई*

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

*     जगदलपुर। जगदलपुर यातायात विभाग में लगभग साढ़े तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारी संतोष जैन को उनके स्थानांतरण के अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।*

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए और आम जनता को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

vसहकर्मियों ने बताया कि संतोष जैन अपने सरल, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभाग और आम नागरिकों का विश्वास जीता।*

लगभग साढ़े तीन वर्ष की सेवा के बाद उनका स्थानांतरण कांकेर जिले में हो गया है। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा नए कार्यस्थल पर भी इसी समर्पण और सफलता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *