सुरगी हॉस्पिटल में कुष्ठ जागरूकता के लिए शपथ लिया

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

राजनांदगांव। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुरगी में कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी घुमका के देखरेख में राजनांदगांव घुमका ब्लॉक कुष्ठ जागरूकता सप्ताह अंतर्गत सभी स्वास्थ्य केंदो में कुष्ठ के पहचान लक्षण उपचार संबंधी नारे लेखन किया जा रहा है कुष्ठ जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी कुष्ठ के प्रचार प्रसार किया गया नारे लेखन कुष्ठ लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दिया गया और माननीय कलेक्टर महोदय का संदेश वाचन पढ़ा गया एवं कुष्ठ मुक्त समाज बनाने की शपथ लिया गया।शपथ लेते हुए कार्यक्रम में डॉ. तेजेंद्र वर्मा, श्रीमती श्वेता बंसोड़, मेघनाथ भूआर्य, हेमंत ठाकुर, आर. बाजपेयी,विनय राजपूत, प्रीतम ठाकुर,आर कोर्राम,संजय सोनी, प्रीतेश सोनी, रविकांत चौबे, प्रकाश वर्मा,लोकेश श्रीवास, अमित पारधी एस. शर्मा, एम.दुबे, सरिता निषाद, सपना सिन्हा, करिश्मा लहरे, ज्योति दास, लक्ष्मी देशमुख, बेबी शशि मेश्राम,यामिनी देशमुख,दीपचंद साहू,भगवती मंडावी,संतोष गोसाई सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *