DU)दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत पर बांदा में जश्न

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

 

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत के बाद, बांदा में भी खुशी की लहर दौड़ गई। ABVP कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और बधाई दी।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडेय जी ने कहा कि यह जीत छात्रों के विश्वास और संगठन की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि DUSU में ABVP की जीत ने यह साबित कर दिया है कि छात्र समुदाय राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को पसंद करता है। वहीं, विभाग सह प्रमुख डॉ अशोक सिंह परिहार जी ने कहा इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ABVP हमेशा छात्रों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके संगठन को मजबूत बनाया है।
जश्न के दौरान ABVP के ज्येष्ठ कार्यकता विश्वभर जी, जिला प्रमुख डॉ शैलेश सिंह जीनगर अध्यक्ष डॉ नवीन पांडेय जी नगर मंत्री श्लोक द्विवेदी जी, पूर्व विभाग संयोजक नीतीश निगम जी ,पूर्व जिला संयोजक आशीष पांडेय जी विकाश सिंह जी प्रवीण सिंह जी अभय साहू जी आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जानकारी श्लोक द्विवेदी नगर मंत्री ABVP बांदा द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *