साप्ताहिक बंदी में आधी शटर खोल कर व्यापारी खेल रहे खेल, प्रशासन को दे रहे चुनौती*

Blog

 

*जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रशासन और व्यापारियों के बीच आंख मिचौली का खेल देखने को मिला। शासन के निर्देशों के बाद पिछले सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की थी, जिसके चलते इस बार कई व्यापारियों ने नया तरीका अपनाया।

नगर के कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों की आधी शटर खोलकर बाहर बैठे नजर आए और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करते रहे। इससे पहले अधिकांश दुकानें सोमवार को पूरी तरह खुली रहती थीं, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के बाद अब व्यापारी आधी शटर डालकर कारोबार करते दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह साप्ताहिक बंदी के नियमों की खुली अवहेलना है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन ऐसे व्यापारियों पर कोई प्रभावी कार्रवाई करता है या फिर इसी तरह नियमों के साथ खेल चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *