जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

 सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

उरई।   जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, विद्युत, पुलिस, विकास, नगर निकाय, समाज कल्याण, आवास, पेंशन, पेयजल तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच आवश्यक हो, उनमें स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष आख्या प्रस्तुत की जाए तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *