अभिवादन एक्सप्रेस
*भारी वारिश एवं ब्रजपात के सम्भावनाओं के दृष्टिगत कुमार धर्मेन्द्र अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व ने जनपद बांदा- में जनपद वासियों से की अपील*
भारी वर्षा एवं वज्रपात (आकाशीय बिजली) से बचाव हेतु प्रमुख सावधानियाँ
++ मौसम विभाग की चेतावनियों पर नियमित ध्यान दें।
** भारी वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
## वज्रपात के समय खुले मैदान, ऊँचे पेड़, बिजली के खंभे तथा टावर के नीचे खड़े न हों।
@ सुरक्षित भवन या पक्के मकान के अंदर रहें।
;; बिजली चमकने के दौरान मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर उपयोग न करें तथा विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
_- खेतों में कार्य कर रहे किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ।
:: जलभराव वाले क्षेत्रों, नदियों, नालों एवं तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें।
— वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और जलभराव वाले मार्गों से बचें।
👨👩👧 बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
📞 किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन की हेल्पलाइन नंबर-1076 या लैंडलाइन नम्बर 05192 285260 पर तुरंत संपर्क करें।या व्हाट्सएप नंबर 09452662412 पर सम्पर्क कर सकते हैं
संदेश:
“सतर्क रहें – सुरक्षित रहें। आपकी सावधानी ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।”