*परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने एरियर भुगतान एवं नियमितीकरण हेतु किया पंचम क्रमिक अनशन*

    अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा।     प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक शिक्षकों का सरकार द्वारा 14 वर्षों से शोषण कर उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
व्यथित और पिड़ित अनुदेशकों द्वारा सरकार के तीनों अंगों से लगातार गुहार लगायी जाती रही है।
लंबे समय से मामला न्यायिक प्रक्रिया की अग्निपरीक्षा से गुजरता हुआ देश के सर्वोच्च न्याय के मंदिर सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा तमाम तर्क साक्ष्य एवं विचारण की लंबी प्रक्रिया के बाद अंततः सुप्रीम कोर्ट ने दिनांक 04/02/2026 को 46 पेज में निर्णय देते हुए अनुदेशक शिक्षकों को नियमित शिक्षक मानते हुए सरकार को बकाया एरियर सहित तत्काल प्रभाव से अनुदेशकों को शिक्षकों जैसी वेतन और अन्य सुविधाएं दिए जाने का आदेश दिया है। जिसके अनुपालन में राज्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नातो कोई निर्णय लिया गया।नाही कोई भी शासनादेश जारी किया गया है ऐसी स्थिति तब है जब सरकार की तरफ से दायर रिव्यू पिटिशन भी सर्वोच्च न्यायालय खारिज कर चुका है।
निर्णय के अनुपालन के लिए अनुदेशक शिक्षकों की तरफ से अनेकों बार ज्ञापन,पैरवी और विनती की गई।सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन जानबूझकर नहीं कर रही है।व्यथित और तिरस्कृत अनुदेशक शिक्षक आकंठ निराशा और अवसाद में हैं।

अनुदेशक शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए स्वयं के न्याय के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू किए जाने की प्रार्थना अब सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिखाए गए सन्मार्ग के पथ पर अग्रसर हैं और अपनी शोषण और अंतहीन पीड़ा को आमजनमानस के सम्मुख प्रकट करने के लिए विवश हैं।

इस क्रम में आज बांदा जनपद में अम्बेडकर पार्क में अनुदेशकों ने पंचम क्रमिक अनशन सम्पन्न किया, आज साढे़ बारह बजे प्रारम्भ हुआ और लगभग तीन बजे ज्ञापन एल आई यू के माध्यम से प्रशाशनिक अधिकारी श्री राजबहादुर जी को सौंपा गया। आज इस अनशन में जिलाध्यक्ष चन्द्र सेन सिंह, ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष शशिकांत, सुधीर साहू, मंत्री बाल किशन, ,संयोजक आनन्द यादव, ,राजकिशोर सचिन, रमाकांत यादव , विक्रम सिंह, शिवधीर सोनी जी, विमल कुमार,, महेश कुमार, जुल्फिकार अहमद, अनूपवर्मा , तिलक चन्द्र,जमुना प्रसाद, संजय सिंह प्रेमपुर, प्रमोद कुमार , रोहित कटियार,जितेंद्र कुमार, विवेक यादव, अशोक शाहू, आदि उपस्थित हुए तथा महिला विंग से जिलाध्यक्ष ज्योति वर्मा,उपाध्यक्ष सुनैना राजपूत,,महामंत्री अराधना विमल, संगठन मंत्री कल्पना साहू,एवं प्रतिभा शिव हरे, गायत्री बल्लान, सरिता भास्कर, नीलम सिंह, रंजना कुमारी,हीरा देवी सहेवा आदि उपस्थिति रह कर अनशन में अपनी भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *