मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसा रहा शव

 

राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

रामपुरा, जालौन। जनपद जालौन में रामपुरा थाना क्षेत्र के नगरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मिट्टी से भरा ट्रैक्टर चलाते समय चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नगरा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *