ठग साधु बनकर पहुंचे घर-घर, आधार कार्ड मांगते ही भाग खड़े हुए

Blog

 

रिपोर्ट –  अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन
नगर के एक मोहल्ले नया राम नगर में गुरुवार को दो संदिग्ध व्यक्ति साधु-संत का भेष बनाकर घर-घर जाकर दरवाजा खटखटा रहे थे और लोगों से दान मांग रहे थे। दोनों ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे और अपने आपको साधु बताकर लोगों से सहायता की मांग कर रहे थे।

बताया जाता है कि जब वे एक घर के दरवाजे पर पहुंचे और दान मांगने लगे तो घर के लोगों को उन पर संदेह हुआ। घरवालों ने उनसे पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाने को कहा। आधार कार्ड मांगते ही दोनों कथित साधु घबरा गए और तुरंत वहां से भागने लगे।

उनके अचानक भागने से मोहल्ले के लोगों को शक और गहरा हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों तेजी से मौके से फरार हो गए। और
घटना के बाद मोहल्ले में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि इस तरह साधु-संत का वेश धारण कर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए और मोहल्लों में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि किसी प्रकार की ठगी या अप्रिय घटना से बचाव हो सके। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि किसी अंजान व्यक्ति को घर के अंदर न बुलाएं और पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *