रिपोर्ट – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया, जालौन द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 को उरई के अम्बेडकर चौराहा स्थित मणीन्द्रालय में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें संस्था के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शुक्ला करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस राजेश पाण्डेय है, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बाबूलाल तिवारी तथा विधायक विनोद चतुर्वेदी आमंत्रित किए गए हैं।
संस्था के पदाधिकारियों ने जिला टीम के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है। समारोह के माध्यम से संस्था के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी कराया जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी विरामभर नारायण तिवारी, पंकज दुबे (भुआ), अरविंद नगाइच, ताराचन्द्र पालिवाल, हाकिम सिंह, अवधेश अवस्थी, ज्ञानेंद्र कुमार, दिनेश गुप्ता, सौरभ शुक्ला, सविता सिंदूर तथा अमृता सक्सेना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
