करंट लगने से महिला की मौके पर हुयी मौत

Blog

 

 रिपोर्ट:-  सोनू  करबरिया  अभिवादन एक्सप्रेस
नरैनी-थाना कालिंजर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरैनिया निवासिनी लीलावती पत्नी अखिलेश पटेल उम्र 32 वर्ष आज शाम लगभग 3:30 बजे अपने खेतों में हरियाली (खरपतवार) उखाड़ने गयी थी जहाँ पर पहले से ही अवैधकरवरिया रूप से विद्युत चोरी कर खेतों की सिंचाई करने वालों के विद्युत तार खिंचे हुये थे जिसमें करंट का तार खुला होने के कारण मृतका को छू जाने से उसको तेज करंट लग गया और किसी की जल्द मदद ना मिलने के कारण करंट से चिपककर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ग्रामीण द्वारा उसेअचेतावस्था में देखने के बाद तत्काल परिजनों सहित एम्बुलेंस एवं थाना कालिंजर को सूचना दी गयी जिसमें थाना कालिंजर से उपनिरीक्षक भरतलाल कोटार्य मय हमराही मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्यवाही कर शव का पंचनामा भर कर अग्रिम कार्यवाही की! मृतका अपने घर की एकलौती बहू थी जिसके एक पुत्र अंश4 वर्ष तथा एक पुत्री पारुल 7वर्ष है!घर की एकलौती बहू की असमय हुयी मौत से पति, ससुर सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *