छात्र/छात्राओं ने भाषण, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक /लघु नाटिका में किया प्रतिभाग*

Blog

 

अमित सक्सेना की रिपोर्ट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में किया गया जिसमें जनपद ßसे आए हुए विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने भाषण, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक /लघु नाटिका में प्रतिभाग किया उक्त प्रतियोगिता मास्टर ट्रेनर /समन्वयक सड़क सुरक्षा डॉ. पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें डॉ. मिश्र द्वारा प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से बताया गया साथ ही विजेता छात्रों के खातों में परिवहन विभाग बांदा द्वारा धनराशि का प्रेषण शीघ्र ही किए जाने की बात कहीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मराज द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र /छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया तथा सभी को इस महत्वपूर्ण अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया । भाषण प्रतियोगिता में श्रद्धा गुप्ता कक्षा 10 भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज बांदा ने प्रथम स्थान, शिवम राजकीय इंटर कॉलेज बेलगांव कक्षा 10 के छात्र ने द्वितीय स्थान , अंकित यादव आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के कक्षा 12 के छात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । चित्रकला विद्या में पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत शिवानी पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा कक्षा 11 की छात्रा ने प्रथम स्थान, अंजू राजकीय इंटर कॉलेज बिलगांव कक्षा 11 की छात्रा ने द्वितीय स्थान, मानसी वर्मा राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग कक्षा 9 की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । नुक्कड़ नाटक/ लघु नाटिका की विधा में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बांदा की छात्रा मोहिनी, मुस्कान, वैष्णवी, शमा की संयुक्त टीम ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज बांदा की छात्राओं लक्ष्मी पांडे, नैंसी, विधि, गीतांजलि की संयुक्त टीम ने द्वितीय स्थान इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा के छात्रों बलराम, अमर, आदित्य शुक्ला की संयुक्त टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इस अवसर पर डॉ. पीयूष मिश्रा ने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई तथा अन्य प्रतिभागी छात्र /छात्राओं को निराश ना होते हुए भविष्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी, उप प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया तथा इस महत्वपूर्ण मिशन में बढ़-चढ़ के हिस्सेदारी करने का आवाहन किया । इस अवसर पर नोडल शिक्षक/ शिक्षिकाएं सड़क सुरक्षा देव कुमार, मानसी साधना, विनीता अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *