राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
उरई(जालौन)। पल्लेदार विश्रामगृह गल्ला मंडी उरई में पल्लेदार मजदूर यूनियन की एक बैठक मजदूरी बढ़ाने एवं 10 मार्च 2026 को वामपंथी दलों के बैनर तहत होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने पर बातचीत की गई बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस एक्टू राष्ट्रीय पार्षद कामरेड राम सिंह चौधरी ने कहा की वर्तमान में साम्राज्य वादी दुनिया के शहंशाहों द्वारा उनके निजाम ने पूरी दुनिया में युद्ध और उन्माद पैदा करने के लिए जहां ईरान पर हमला कर वहां के नन्हे मुन्ने बच्चों की हत्या कर दी।वहीं दूसरी तरफ तेल के खेल ने और बारूद के बाजार को चलाने के लिए दहशत फैला कर पूरी दुनिया को युद्ध के उन्माद में धकेल कर नरसंहार ही नहीं किया।बल्कि अंतरराष्ट्रीय उल्लंघन करते हुए पूरे देश दुनिया की जनता को युद्ध में जबरदस्ती धकेलने का काम किया है हमारे देश की सरकार मोदी द्वारा अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए गए हैं जबकि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को जंजीरों में बांधकर भारत में भेजा हुआ था तब भी अमेरिका से व्यापारिक समझौता कर भारतीय संप्रभुता का उल्लंघन ही नहीं किया बल्कि विदेश नीति का भी उल्लंघन किया है ईरान हमले पर मोदी सरकार चुपचाप है युद्ध नहीं शांति चाहिए जीने का अधिकार चाहिए युद्धरोकने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा पर वहीं दूसरी तरफ पल्लेदार मजदूर मजदूर यूनियन के पल्लेदारों द्वारा ढुलाई उतराई चढ़ाई करने के लिए जो वाहन चलाए जा रहे हैं उनकी मजदूरी नहीं बढ़ाई जा रही है इन्हीं संदर्भों को लेकर आज बैठक की जा रही है।जब तक मजदूरों का पैसा नहीं बढ़ाया जाएगा। तब तक ऐसी ही बैठकें कर और आंदोलन चलता रहेगा।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से पल्लेदार मजदूर यूनियन मंत्री कामरेड राम सिंह चौधरी अध्यक्ष राजाराम वर्मा कोषाध्यक्ष रामबाबू अहिरवार कार्यालय अध्यक्ष कामरेड अशोक वर्मा, पल्लेदार मजदूर यूनियन नेता विजय बिहारी,खेमचंद,पप्पू, मलखान,विनोद,राम शंकर त्यागी दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
