ब्यूरो प्रमुखउरई जिला जालौन अभिवादन एक्सप्रेस
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के उपरान्त उनके सम्भाजन एवं समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर आलेख्य सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1,200 मतदाताओं के मानक, मतदेय स्थल के भवन के जर्जर होने, दो किलोमीटर से अधिक दूरी तथा 300 से कम मतदाता होने जैसे निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया है। इसके अन्तर्गत 45-जालौन (अ०जा०) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सम्मिलित 219-माधौगढ़, 220-कालपी एवं 221-उरई (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित सूची तहसील माधौगढ़, जालौन, कोंच, कालपी एवं उरई सहित जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यालय दिवस एवं निर्धारित कार्यालय समय के दौरान निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सूची में दर्ज किसी प्रविष्टि अथवा मतदेय स्थल के सम्भाजन एवं समायोजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपनी आपत्ति, शिकायत या सुझाव लिखित रूप में संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में 23 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के माध्यम से सूची के संबंध में आवश्यक परीक्षण किया जा सकेगा।