पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में “नशा मुक्त युवा” पर हुई सार्थक चर्चा*

      अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

मेरा युवा भारत, बाँदा के जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय जी के निर्देशानुसार *राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, हरदौली, ब्लॉक-बड़ोखर खुर्द, जनपद बाँदा (उ.प्र.) के तत्वाधान में पड़ोस युवा संसद 2026-27* का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय *”विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा”* रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम प्रसाद सोनी, वरिष्ठ सभासद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता उर्फ रज्जन, नगर उपाध्यक्ष श्री धनीराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “मेरा युवा भारत बाँदा के द्वारा पड़ोस युवा संसद के विषय पर सामाजिक चेतना व बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जीवन मूल्यों से परिचित कराना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है।”

विद्यालय के प्रवक्ता *श्री शिवजीत जी* ने कहा कि “इस कार्यक्रम के माध्यम से योग के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया। ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है’ इस कथन को सार्थक करते हुए नशे के दुष्प्रभाव के प्रति भी छात्रों को अवगत कराया गया।”

कार्यक्रम में युवाओं ने नशा मुक्ति पर प्रश्नोत्तर, भाषण और संकल्प लिया। सभी युवाओं ने प्रतिज्ञा ली कि “हम स्वयं कभी नशा नहीं करेंगे और अपने पड़ोस को नशा मुक्त बनाएंगे।”

इस अवसर पर विद्यालय के *श्री विनीत कुमार (प्रवक्ता गणित), श्री ओपेन्द्र कुमार पाल, श्री जितेन्द्र कुमार पाल, श्रीमती शिवलोचना देवी, सुश्री रीतिका गुप्ता, श्रीमती रेखा देवी वर्मा, श्रीमती मनोरमा सिंह (प्रवक्ता जीव विज्ञान)* सहित लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम समापन पर मेरा युवा भारत के कार्यालय सहायक रवि अवस्थी एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक हर्ष नामदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *