अचानक लापता हुआ फेरिबाला

Blog

 

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम में पिछले एक महीने से उत्तरप्रदेश का एक फेरीवाला रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। घटना के बाद से उसके परिजन काफी परेशान हैं, और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के टांडा गांव का रहने वाला लापता फेरीवाला इमरान खान, उम्र लगभग 40 वर्ष रोज़ी-रोटी की तलाश में बीजापुर जिले के भोपालपटनम आया हुआ था। यहां गांव-गांव घूमकर कपड़ों की फेरी लगाया करता था।
परिजनों के मुताबिक8 अगस्त को भोपालपटनाम आया और 11 अगस्त को जब फेरी करने निकला अचानक लापता हो गया । शुरूआत में परिजनों ने समझा कि वह किसी अन्य गांव में कपड़े बेचने गया होगा,लेकिन कई दिनों तक घर नहीं लौटने पर उन्होंने गांव-गांव घूमकर खोजबीन की, काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन थक-हारकर भोपालपटनम थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। परिजनों का कहना है कि इमरान खान का स्वभाव मिलनसार था, और वह किसी से दुश्मनी नहीं रखता। गांव में उसकी पत्नी और बच्चे लगातार उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि इमरान खान ही परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *