राघवेन्द्र शर्मा उरई, (जालौन)। शहर के सुशील नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। कॉलर पिंकी देवी के घर में अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसे, जेवर व नगदी समेट ली और परिवार के जागने पर उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए।
पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि साक्ष्य संकलन व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
