राघवेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट
उरई (जालौन)। गोहन थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रोहित पाठक के रूप में हुई है, जो अपनी ससुराल कुंडऊं गांव जा रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार, कुंडऊं गांव के पास रोहित की बाइक नहर की पुलिया से टकरा गई, जिससे वे अनियंत्रित होकर पास की बंबी में गिर गए। हादसे के बाद रातभर वे बंबी के पानी में पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
