नाहरगढ/मंदसौर (तुलसीराम राठौर)-– जिला पंचायत की पूर्व सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष मंडलोई परिवार की मातुश्री श्रीमती देवेंद्र कुमारी मंडलोई का अवस्था जन्य अस्वस्थता के दौरान निधन हो गया। सोमवार गणेश चतुर्थी की शाम युवराज क्लब के सामने स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकली। जिसमें नगर के अनेक गणमान्य जन शामिल हुए। मुक्तिधाम में मुखाग्नि उनके सुपुत्र विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह मंडलोई पौत्र डॉ. अंकित मंडलोई, अतुल मंडलोई तथा परिवार के घनश्याम सिंह मंडलोई एडवोकेट अभिमन्यु सिंह मंडलोई एडवोकेट डॉ जवाहर सिंह मंडलोईएवं परिवार के अन्य सदस्यों ने दी। मुक्तिधाम स्थित प्रार्थना सभागार में श्रद्धांजलि सभा
का भी आयोजन हुआ ।जिसमें वक्ताओं ने श्रीमती मंडलोई की सेवाओं और उनके योगदान का उल्लेख किया। श्रद्धांजलि सभा में अनेक सम्मिलित थे। उठावना
आज 16 सितंबर बुधवार को प्रातः 11-00 बजे संजय उद्यान स्थित पं. मदन लाल जोशी सभागार में होगा।