*अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम, बाँदा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

 

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

जनपद बाँदा, 01 अक्टूबर 2026। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) के अवसर पर आज जनपद बाँदा में National Programme for Health Care of the Elderly (NPHCE) के अन्तर्गत वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Ageing with Dignity: Strengthening Care and Support Systems for Older Persons” निर्धारित की गई है।

इसी क्रम में वृद्धाश्रम, नरैनी रोड, बाँदा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार अवस्थी,नोडल अधिकारी एन सी डी डॉ. मुकेश पहाड़ी मैनेजर श्याम किशोर त्रिवेदी जी की देखरेख में वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस दौरान रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, आँखों की जांच, कानों की जांच तथा फिजियोथेरेपी जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में आवश्यकता के अनुसार वृद्धजनों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया, जिसमें खाँसी की सिरप, डाइक्लोफिनाक जेल, आई ड्रॉप्स सहित अन्य आवश्यक दवाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 01 अक्टूबर 2026 से एक माह का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, संवेदीकरण तथा जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से कई स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए वृद्धजनों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित रूप से लाभ उठाना चाहिए।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रिजवाना हाशमी, डॉ. रामबीर सिंह, जिला सलाहकार (NTCP), श्री नरेन्द्र मिश्रा, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी (NMHP), श्री त्रिभुवन नाथ, साइकियाट्रिक नर्स (NMHP), श्री निशांत मौर्या, फिजियोथेरेपिस्ट तथा श्री अरविन्द गुप्ता, डॉ मिलेंद, डॉ सरोज, मगन सिंह, सी0 एच 0 ओ0 जेबा, कविता, सोनम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सहभागिता करते हुए वृद्धजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार अवस्थी मैनेजर श्याम किशोर त्रिवेदी जी की देखरेख में संचालित हुआ

*“सम्मान के साथ वृद्धावस्था, स्वस्थ जीवन का आधार।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *