अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के अंतर्गत स्वच्छ भारत 2026-27 के तहत आज पेंटिंग, रंगोली, स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता शपथ प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा (उ.प्र.) में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम गुप्ता उपस्थित रहीं। पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती रेखा भटनागर एवं बबिता चौहान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान, पेंटिंग, रंगोली, सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।
प्रतियोगिता के परिणाम
पेंटिंग प्रतियोगिता:-
1.नंदिनी
2.मानसी
3.निर्मला
रंगोली प्रतियोगिता:
1.पिंकी
2.सारिता
3.मोहनी
विजेताओं को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
आयोजक:-हर्ष नामदेव MY Bharat Volunteer, बांदा
रवि अवस्थी — MYBharat MTS, बांदा